ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ऐसे रख रहे हैं मॉम नीतू सिंह का ख्याल, शेयर की ये फोटो
ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार में दुख के बादल छाए हुए हैं. ये पल ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह और साथ ही उनके बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए बेहद नाजुक है. अब पिता के चलते जाने के बाद रणबीर और रिद्धिमा अपनी मॉम नीतू सिंह का काफी ख्याल रख रहे हैं.
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद उनके परिवार में दुख के बादल छाए हुए हैं. ये पल ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) और साथ ही उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के लिए बेहद नाजुक है. अब पिता के चलते जाने के बाद रणबीर और रिद्धिमा अपनी मॉम नीतू सिंह का काफी ख्याल रख रहे हैं और उन्हें हौंसला दे रहे हैं. बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर भाई रणबीर और मॉम नीतू सिंह के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो के साथ ही उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है.
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हम आपके साथ हैं मां, आपके स्तंभ."इस फोटो में रणबीर और नीतू सिंह अपने प्यारभरे अंदाज में मुस्कुराते हुए नजर आए. ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंचने के बाद हुई भावुक, पिता को याद करते हुए पोस्ट की ये फोटो

गौरलतब है कि दिल्ली में मौजूद रहने के चलते रिद्धिमा अंतिम समय पर अपने पिता से नहीं मिल पाई थी. बेटे रणबीर ने ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार को पूरे विधि विधान के साथ पूरा किया. वहीं लॉकडाउन (Lockdown) के चलते रिद्धिमा दिल्ली से सड़क मार्ग के रास्ते 1400 किलोमीटर का सफर तय करके मुंबई पहुंची.
ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. वो कैंसर से पीड़ित थे और बीते 2 वर्षों से उनका इलाज चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

