Rhea Chakraborty बनी 2020 की Most Desirable Women, टॉप 50 लिस्ट में मिला सबसे अव्वल स्थान
टाइम्स ने अपनी साल 2020 की टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल वीमेन की लिस्ट जारी कर दी है और इस सूचि में रिया चक्रवर्ती ने अपना नाम पहले स्थान पर कायम किया है. इस लिस्ट में विविध क्षेत्रों से आनेवाली महिलाओं का नाम शामिल किया गया है.
Rhea Chakraborty Tops Times Top 50 Most Desirable Women's List: टाइम्स ने अपनी साल 2020 की टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल वीमेन की लिस्ट जारी कर दी है और इस सूचि में रिया चक्रवर्ती ने अपना नाम पहले स्थान पर कायम किया है. इस लिस्ट में विविध क्षेत्रों से आनेवाली महिलाओं का नाम शामिल किया गया है. रिया ने एडलीन कैस्टेलिनो, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी समेत अन्य हसीनों को पछाड़ते हुए अपना नाम सबसे ऊपर हासिल किया है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती 2020 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही. उन्हें कई तरह से विवादों से घिरना पड़ा जिसका उन्होंने बहादुरी से सामना भी किया. अब टाइम्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में उनका नाम 2020 की मोस्ट डिजायरेबल वीमेन के रूप में सबसे ऊपर पाया गया है.
देखें टाइम्स की टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल वीमेन की लिस्ट:

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एडलीन कैस्टेलिनो, तीसरे स्थान पर दिशा पटानी, चौथे स्थान पर कियारा आडवाणी, पांचवें स्थान पर दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है. गौरतलब है कि सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' से पॉपुलैरिटी पानेवाली शहनाज गिल का नाम भी इस लिस्ट में 45वें स्थान पर मौजूद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

