बॉलीवुड

Rhea Chakraborty अलीबाग में इस एक्टर के साथ करती दिखी पार्टी, लौटते समय मीडिया कैमरों में कैद हुई ये लेटेस्ट Photos

या चक्रवर्ती की लेटेस्ट फोटोज काफी वायरल हो रही है. रिया हाल ही में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास स्पॉट की गईं. वो अलीबाग से लौट रही थी जब मीडिया कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद की गईं.

Rhea Chakraborty अलीबाग में इस एक्टर के साथ करती दिखी पार्टी, लौटते समय मीडिया कैमरों में कैद हुई ये लेटेस्ट Photos
रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की जिंदगी अब काफी हद तक पटरी पर लौटती हुई नजर आ रही है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही रिया सवालों के घेरे में थी जिसके चलते उन्हें सामाजिक और कानून रूप से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस (Drugs Case) में नाम आने के बाद रिया को सलाखों की सैर तक करनी पड़ी. हालांकि इस मामले में जमानत रिहा हुई रिया को समय-समय पर एनसीबी (NCB) के दफ्तर हाजिरी भी लगानी पड़ती है.

अब मीडिया में रिया चक्रवर्ती की लेटेस्ट फोटोज काफी वायरल हो रही है. रिया हाल ही में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास स्पॉट की गईं. वो अलीबाग से लौट रही थी जब मीडिया कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद की गईं.

रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Yogen Shah)

काला चश्मा और फेस्क मास्क के साथ ही ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में रिया काफी हॉट अंदाज में नजर आईं.

रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें:ड्रग्स केस में फंसी Rhea Chakraborty ने महीनों बाद इंटरनेट पर किया पहला पोस्ट, महिला दिवस पर मां के साथ शेयर की ये फोटो

साकिब सलीम (Photo Credits: Yogen Shah)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया एक्टर साकिब सलीम (Saqib Saleem) का जन्मदिन मनाकर लौट रही थी. साकिब भी इस दौरान मीडिया द्वारा क्लिक किये गए. उनके साथ ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) भी वहां नजर आए.

मनीष मल्होत्रा (Photo Credits: Yogen Shah)

बात करें वर्कफ्रंट की तो रिया जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी. मेकर्स ने इस फिल्म में रिया को प्रमोट न करते हुए अपना पूरा फोकस अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी पर बनाए हुए हैं  जिसे लेकर काफी चर्चा भी की जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).