पायल रोहतगी पर हुई कार्यवाही पर रीमा कागती और कोएना मित्रा ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- ये अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है
पायल रोहतगी पर हुई इस कार्यवाही की रीमा कागती और कोएना मित्रा जैसे सेलेब्स ने निंदा की हैं. इन्होंने पायल पर हुई इस कार्यवाही को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है.
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने हिरासत में ले लिया. दरअसल पायल रोहतगी ने कुछ वक्त पहले एक विवादित वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोती लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद पुलिस ने पायल को हिरासत में लिया. जिसके बाद पायल रोहतगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकरी दी. उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. क्योंकि उन्होंने मोतीलाल नेहरू पर गूगल से जानकारी लेकर वीडियो बनाया था.
अब पायल रोहतगी पर हुई इस कार्यवाही की रीमा कागती (Reema Kagti) और कोएना मित्रा (Koena Mitra) जैसे सेलेब्स ने निंदा की हैं. इन्होंने पायल पर हुई इस कार्यवाही को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है.मशहूर डायरेक्टर रीमा कागती ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि मैं पायल रोहतगी की कही बातों से बिलकुल भी सहमत नहीं हूं. मुझे लगता है कि वो बेफकूफ हैं. लेकिन ये कोई वजह नहीं है जनतंत्र में किसी को गिरफ्तार करने की.
Have never agreed with anything #PayalRohatgi has said. Think she’s stupid. But that’s no reason to arrest someone in a democracy. @ashokgehlot51 @SachinPilot #FreedomOfSpeech
— Reema Kagti (@kagtireema) December 15, 2019
तो वहीं कोयना मित्रा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
Change your name to Hafiz Sayeed for an hour, Cong dogs will salute you. Shame on Cong govt @INCIndia #FreedomOfSpeech #VeerSavarkar #LoserRahul https://t.co/5zFEDpQrxM
— Koena Mitra (@koenamitra) December 15, 2019
आपको बता दे कि पायल के इस वीडियो के बाद युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने आपत्ति उठाई और पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पायल को हिरासत में लिया गया. हालांकि पायल ने पहले ही एक वीडियो बनाकर इस पूरे मामले पर माफी मांग ली थी. जहां उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से माफी मांगी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

