बॉलीवुड

दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, फिल्म जीरो को मिला था लीगल नोटिस

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) से मिले कानूनी नोटिस के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, फिल्म जीरो को मिला था लीगल नोटिस
अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment)  ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) से मिले कानूनी नोटिस के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. समिति ने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म 'जीरो' (Zero) में एक आपत्तिजनक दृश्य है, जिससे कथित रूप से सिख समुदाय की भावना आहत हुई है.

बॉलीवुड के प्रोडक्शन हाउस ने अदालत में दाखिल कैविएट में बिना उसे कोई जानकारी दिए और कंपनी का पक्ष सुने बिना कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है. डीएसजीएमसी ने आरोप लगाया है कि प्रोमो और पोस्टर में शाहरुख खान अंडरगारमेंट में हैं और गटका कृपाण धारण किए नजर आए हैं, जो एक सिख धार्मिक प्रतीक है.

इससे पहले, डीएसजीएमसी के महासचिव व भारतीय जनता पार्टी के विधायक मजिंदर सिंह सिरसा ने 'जीरो' के निर्देशक आनंद एल.राय और शाहरुख खान से 'आपत्तिजनक दृश्य' को फिल्म से हटाने के लिए कहा था और 'सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने के लिए' दिल्ली पुलिस से दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया था. यह भी पढ़ें:- मुंबई: शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' के सेट पर लगी आग

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).