मनोरंजन

मुंबई: शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' के सेट पर लगी आग

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म 'जीरो' के सेट पर आग लगी है. जिस वक्त गोरेगांव स्‍थित सेट पर आग लगी, उस वक्त शाहरुख खान भी वहां पर मौजूद थे.

मुंबई: शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' के सेट पर लगी आग
शाहरुख खान (Photo Credits: Still)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म 'जीरो' के सेट पर आग लगी है. जिस वक्त गोरेगांव स्‍थित सेट पर आग लगी, उस वक्त शाहरुख खान भी वहां पर मौजूद थे. शाहरुख के अलावा कई क्रू मेंबर्स भी सेट पर मौजूद थे. बताया जा रहा हा कि फिल्म की डबिंग का काम चालू था. रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी. आग लगने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां वहां पर पहुंच गई थी. शाहरुख खान और फिल्म की टीम पूरी तरह सुरक्षित है.

यह पहली बार नहीं है जब फिल्म 'जीरो' के सेट पर आग लगी है. इससे पहले भी इस फिल्म के सेट पर आग लगने की खबर आई थी. उस वक्त भी शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा था.

बता दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख और कैटरीना के अलावा अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है. दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. शाहरुख इस फिल्म में एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं.  यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.  यह भी पढ़ें:-  मुंबई: प्रभादेवी के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, टॉप फ्लोर पर है दीपिका पादुकोण का फ्लैट

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).