बॉलीवुड

रवि किशन ने भोजपुरी में रिलीज किया 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, वीडियो देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद फिल्म के कई गाने भी जारी किए गए, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है.

रवि किशन ने भोजपुरी में रिलीज किया 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, वीडियो देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
रवि किशन ने भोजपुरी में रिलीज किया 'टोटल धमाल' का ट्रेलर (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal)   का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद फिल्म के कई गाने भी जारी किए गए, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है. 'टोटल धमाल' के ट्रेलर को अलग-अलग भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है. पंजाबी, मराठी और गुजराती में ट्रेलर जारी किया जा चुका है. अब रवि किशन (Ravi Kishan) ने भोजपुरी (Bhojpuri) में भी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

रवि किशन ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "भोजपुरी पॉवर...यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर होने वाली है...भइया अजय देवगन ये कमाल है...चलो जनता जनार्धन आप भी करो टोटल धमाल....अब देखो ट्रेलर भोजपुरी में..."

यह भी पढ़ें:-   'टोटल धमाल' फिल्म का रिलीज हुआ पैसा ये पैसा गाना, देखें Video

आपको बता दें कि 'टोटल' धमाल' में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), अरशद वारसी (Arshad Warsi), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और पितोबाश त्रिपाठी (Pitobash Tripathy) भी नजर आएंगे. इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).