मनोरंजन

'टोटल धमाल' फिल्म का रिलीज हुआ पैसा ये पैसा गाना, देखें Video

धमाल फिल्म की तीसरी सीरीज 'टोटल धमाल' फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. ये मल्टी स्टारर फिल्म है. पिछले सीरीज की तरह इस सीरीज में भी दर्शक को भरपूर धमाल देखने को मिलेगा...

'टोटल धमाल' फिल्म का रिलीज हुआ पैसा ये पैसा गाना, देखें Video
टोटल धमाल, (Photo Credit: Twitter)

धमाल फिल्म की तीसरी सीरीज 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) जल्द ही रिलीज होने वाली है. ये मल्टी स्टारर फिल्म है. पिछले सीरीज की तरह इस सीरीज में भी दर्शकों को भरपूर धमाल देखने को मिलेगा. फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे. कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब फिल्म का गाना 'पैसा ये पैसा' (Paisa Yeh Paisa) रिलीज हो गया है. गाने में सभी कलाकार ब्लू कलर के कपड़े पहन कर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसा की फिल्म का नाम है 'टोटल धमाल' बिलकुल नाम के अनुसार फिल्म भी है. ये फिल्म कॉमेडी और मस्ती से भरपूर होगी. आइए आपको दिखाते हैं फिल्म का गाना.

यह भी पढ़ें: फिल्म 'टोटल धमाल' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, वीडियो देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

धमाल की पहली सीरीज साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद फिल्म का सिक्वल डबल धमाल बनाया गया. आपको बता दें इस फिल्म में क्रिस्टल नाम की बंदरिया एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी, क्रिस्टल हॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं 'टोटल धमाल' ये फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा की पिछली सीरीज की तरह ये सीरीज भी दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).