बॉलीवुड

Total Dhamaal Box Office Collection: एवरेज रिव्यूज के बावजूद धमाल मचा रही है फिल्म, दूसरे दिन बटोरे इतने करोड़

अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ की कमाई की है

Total Dhamaal Box Office Collection: एवरेज रिव्यूज के बावजूद धमाल मचा रही है फिल्म, दूसरे दिन बटोरे इतने करोड़
फिल्म 'टोटल धमाल' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) बीते 22 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई. इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता और बोमन ईरानी लीड रोल में नजर आए. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर 16.50 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को 20.40 करोड़ रूपए बटोरे. फिल्म ने कुलमिलाकर दो दिन में 36.90 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस फिल्म ने आशंका जताई है की वीकेंड पर रविवार को ये फिल्म और भी शानदार कमाई कर सकती है. साथ ही 3 दिनों को कलेक्शन 60 करोड़ तक पहुंचने की भी उम्मीद है.

गौरतलब है कि इस कॉमेडी फिल्म को समीक्षकों की तरह से एवरेज रिसपोंस मिला है. फिल्म को उन्होंने एंटरटेनटेनिंग तो बताया लेकिन ये भी कहा कि इसके जोक्स में कोई लॉजिक नहीं.

इस फिल्म को लेकर इसकी कास्ट ने काफी जोरों शोरों से प्रमोशन किया. कई साल बाद इस फिल्म के लिए पॉपुलर जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ आए.

फिल्म की कमाई को देखकर पता चलता है कि इनकी मेहनत का फल अब इन्हें मिला है और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार प्रदर्शन भी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).