रणवीर सिंह बनना चाहते हैं कॉकरोच, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अभी तक 159.83 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अभी तक 159.83 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. रणवीर सिंह और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने 'सिंबा' को जमकर प्रमोट किया था. फिल्म के प्रमोशन के वक्त रणवीर ने एक सवाल का काफी मजेदार जवाब दिया था. रणवीर से पूछा गया था कि अगर उन्हें किसी कीड़े की जिंदगी जीनी पड़े तो वह कौन सा कीड़ा होगा. रणवीर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह कॉकरोच बनना पसंद करेंगे. इसके बाद उन्होंने ऐसा जवाब देने की वजह भी बताई.
रणवीर ने कहा कि, "कॉकरोच (Cockroach) एक ऐसा प्राणी है जो काफी बुरी परिस्थितियों में भी जिंदा रह सकता है. प्राकृतिक आपदा हो या परमाणु हमला, कॉकरोच हमेशा जिंदा रह सकता है."
आपको बता दें कि 'सिंबा' के बाद अब रणवीर सिंह को जल्द ही फिल्म 'गली बॉय' में देखा जाएगा. शुक्रवार को इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था. टीजर में रणवीर शानदार रैप करते हुए नजर आएं. 9 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें:- कपिल शर्मा के रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर ने 'आंख मारे' पर लगाए ठुमके, देखें Video
'गली बॉय' में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में है. जोया अखतर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

