कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में रह रहे रणवीर सिंह का हाल हुआ बेहाल, शेयर किया फनी फोटो
क्वारेंटीन के दौरान अपने अनुभव को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि वो घर पर रहते हुए खा पी रहे हैं और वर्कआउट कर रहे हैं. जबकि दीपिका पियानो बजाना सीख रही हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया में सबका हाल बेहाल हो रखा है. इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. भारत में भी सभी से आइसोलेशन में रहने की अपील की जा रही है जिससे ये संक्रमण ना फैले. इसके लिए नेता से लेकर अभिनेता तक लगातार हर कोई ये अपील कर रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद ही फनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में रणवीर सिंह का लुक देखते ही बन रहा है. बड़े हुए बालों और खतरनाक आंखों के लुक में रणवीर सिंह ने अपने उस लुक आइसोलेशन के बाद का हाल बताया है.
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब आप क्वारेंटीन से बाहर आते हैं. आपको बता दे कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही अपने घर साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में फिल्म, वेब सीरीज भी देख रहे हैं. जबकि वहीं दीपिका पिनायो सीखने में बिजी हैं. रणवीर सिंह ने फैन्स के साथ हुए सवाल जवाब में क्वारेंटीन के दौरान पाने अनुभव को साझा किया.
रणवीर ने बताया कि वो हम खा रहे हैं सो रहे हैं और वर्कआउट कर रहें हैं. इसके साथ फिल्म भी देख रहें हैं जबकि दीपिका पियानो सीख रही हैं. इसके साथ ही रणवीर ने बताया कि वो हॉट स्टार सक्सेशन को देख रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

