बॉलीवुड

Video : पहले बाबा रामदेव संग नाचे थे रणवीर सिंह, अब सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ लगाए ठुमके

रणवीर सिंह को उनके बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है. उनकी एनर्जी सभी को काफी प्रभावित करती है. शनिवार को रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें सदगुरू जग्गी वासुदेव के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है. दोनों डांस करते वक्त काफी खुश नजर आ रहे हैं

Video : पहले बाबा रामदेव संग नाचे थे रणवीर सिंह, अब सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ लगाए ठुमके
बाबा रामदेव के बाद सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ नाचे रणवीर सिंह (Photo Credits : Youtube and Twitter)

रणवीर सिंह को उनके बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है. उनकी एनर्जी सभी को काफी प्रभावित करती है. शनिवार को रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें सदगुरू जग्गी वासुदेव के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है. दोनों डांस करते वक्त काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, IIM बेंगलुरू के एक कार्यक्रम 'सेंसिंग द फ्यूचर' में रणवीर ने यह डांस किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस इवेंट में जब रणवीर को डांस करने के लिए बोला गया तो वह झट से मान गए पर सदगुरु को थिरकने के लिए मनाने में थोड़ा वक्त लगा.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त रणवीर सिंह ने लिखा कि, "हैप्पी डांस."

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2016 में रणवीर ने एक इवेंट के दौरान बाबा रामदेव के साथ भी डांस किया था. इन दोनों ने फिल्म 'बजीराव मस्तानी' के गाने 'मल्हारी' और फिल्म 'बेफिक्रे' के टाइटल ट्रैक पर ठुमके लगाए थे. उस समय रणवीर और बाबा रामदेव के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर को जल्द ही 'सिम्बा' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म  'सिम्बा' में सारा अली खान भी अहम भूमिका में दिखेंगी. 'गली बॉय' में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2018 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).