Ranveer Singh बने Shah Rukh Khan के पड़ोसी, खरीदा 119 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट?
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.
Ranveer Singh Buys 119 Crore Quadruplex next to Shah Rukh Khan next to Shah Rukh Khan House: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि अभिनेता ने मुंबई में शाहरुख खान के घर के बगल में एक आलीशान मकान खरीदा है जिसके लिए उन्होंने 119 करोड़ की भारी भरकम रकम चुकाई है. बताया गया कि इस घर को उन्होंने अपने पिता जगजीत सिंह सुंदर भवनानी के साथ मिलकर लिया है.
खबरों की मानें तो ये सी फेसिंग अपार्टमेंट टावर के 16वें, 17वें, 18वें और 19वें फ्लोर पर फैला हुआ है और शाहरुख के मन्नत बंगले के करीब है. ये अपार्टमेंट 11,266 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है जिसमें 1300 स्क्वायर फीट का टेरेस है. इस तरह से अब रणवीर शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बन गए हैं.
View this post on Instagram
बात करें वर्कफ्रंट की तो हाओ ही में रिलीज हुई रणवीर की फिल्म 'जायेशभाई जोरदार' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म के बाद अब वो जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे. इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

