Morning Motivation: भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने लिया स्लिम-फिट होने का प्रण, वर्कआउट का Video हुआ Viral
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी खूबसूरती और अपने हॉट अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. अपनी फिल्मों में रानी अक्सर अपने दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती है.
Rani Chatterjee Hot Workout Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी खूबसूरती और अपने हॉट अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. अपनी फिल्मों में रानी अक्सर अपने दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती है. यही वजह है कि वो भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं. लॉकडाउन के इस समय में जहां ज्यादातर फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग बंद है वहीं रानी अपने इस समय को फिटनेस पर ध्यान देकर बिता रही हैं.
रानी ने आज इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो फुल बॉडी एक्सरसाइज कर रही हैं. यहां वो प्रति दिन अपने वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस को फिट रहने का संदेश दे रही हैं और उन्हें मोटीवेट कर रही हैं. वीडियो में वो रेड टॉप और ब्लैक ट्रैक पेंट्स पहनकर वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं.
View this post on Instagram
रानी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "वर्कआउट करते समय वीडियो बनाना मुश्किल है लेकिन सिर्फ आपके लिए जम्प, फुल बॉडी वर्कआउट, लेग, स्कॉट, फिट बॉडी, बहुत ज्यादा डायरेक्ट मैसेज थे तो मैंने पोस्ट कर दिया लेकिन हर दिन नहीं हो पाएगा वर्कआउट वीडियो पोस्ट करना...पर मैं कोशिश करूंगी."
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं. बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के साथ ही रानी ओटीटी कंटेंट पर भी काफी फोकस कर रही हैं. वो वेब शो 'मस्तराम' में नजर आईं थी जिसमें अपने बोल्ड अंदाज से उन्होंने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

