Health Update: COVID-19 से जूझ रहे Randhir Kapoor की रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से लौटे घर
बॉलीवुड एक्टर और करिश्मा कपूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है. कुछ ही दिनों पहले एक्टर को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Randhir Kapoor Health Update: बॉलीवुड एक्टर और करिश्मा कपूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है. कुछ ही दिनों पहले एक्टर को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब रणधीर ने जानकारी दी है कि वो कोरोना से पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं.
रणधीर कपूर की टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया, "मैं घर आ गया हूं. मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं." बताया गया कि कोरोना नेगेटिव आने के बावजूद वो कुछ दिनों तक अपनी पत्नी बबिता कपूर और बेटी करीना और करिश्मा के पास नहीं जा सकते. एक्टर ने कहा, "मुझे डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक दूरी बरतने की सलाह दी है. कुछ वक्त और इसके बाद मैं सबसे मिल सकता हूं."
View this post on Instagram
एक्टर ने अस्पताल कर्मचारियों का शुक्रियादा करते हुए कहा, "मैं अस्पताल के सभी स्टाफ मेंबर्स को धन्यवाद कहता हूं. उन्होंने बेहद बेहतर ढंग से मेरा ख्याल रखा." बता दें कि रणधीर कपूर को हल्का बुखार महसूस हुआ था जिसके बाद वो कांपने लगे थे. इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
एक्टर ने कहा था कि वो सुरक्षा का सभी पालन कर थे और इस बात से हैरान हैं कि उन्हें कोविड-19 कैसे हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

