बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan के दोबारा मां बनने पर पिता रणधीर कपूर ने जाहिर की खुशी, बताया कैसी है तबीयत

करीना के पिता रणधीर कपूर ने भी मीडिया से बात करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की है. उनके अपनी बेटी और दूसरे नाती के स्वास्थ्य के बारे में भी बताया.

Kareena Kapoor Khan के दोबारा मां बनने पर पिता रणधीर कपूर ने जाहिर की खुशी, बताया कैसी है तबीयत
रणधीर कपूर ने बताया करीना का हाल (Image Credit: Twitter/Yogen Shah)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक बार फिर पैरेंट्स बने हैं. करीना ने रविवार की सुबह दूसरे बेटे को जन्म दिया. मुंबई (Mumbai) में ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह के करीब 8.30 बजे करीना को बेटा हुआ. जैसे ही ये खबर आई की करीना एक बार फिर मां बनी है सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा. आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी करीना को बधाई देते दिखाई दिए. ऐसे में करीना के पिता रणधीर कपूर ने भी मीडिया से बात करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की है. उनके अपनी बेटी और दूसरे नाती के स्वास्थ्य के बारे में भी बताया.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि करीना और बच्चा दोनों की बेहतर है, मैंने अभी तक नाती को नहीं देखा है. लेकिन मैंने उससे बात की. करीना ने कहा कि वो बिलकुल ठीक है और बच्चा भी हेल्थी है, मैं आज बहुत खुश हूं. मानो चांद पर हूं. मैंने एक बार फिर नाना बन गया हूं. मैं नन्हे नाती को देखने के लिए बेकरार हूं. मैं उसके लिए प्रार्थना कर रहा हूं. यह भी पढ़े: Kareena Kapoor Khan Blessed With A Baby Boy: छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर, देखिए Photos

जबकि रणधीर कपूर ने तैमूर के रिएक्शन को भी बताया. उन्होंने कहा कि तैमूर बेहद खुश है. छोटा भाई पाकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है. सैफ भी बेहद खुश है,

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).