Kareena Kapoor Khan अपने छोटे बेटे को बुलाती है Jeh नाम से, रणधीर कपूर ने किया कन्फर्म
रणधीर कपूर ने आगे बात करते हुए कहा कि ये नाम हमने पिछले हफ्ते ही फाइनल किया है. जिसके बाद से ही पूरा परिवार घर आए नन्हे मेहमान को जे नाम से बुला रहा है.
कल से ही काफी चर्चा हो रही थी कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने दूसरे बेटे का नाम जे (Jeh) रखा है. पूरा घर इस नन्हे खान को जे नाम से पुकारता है. हालांकि ये खबर सच है या नहीं इसे कोई कन्फर्म नहीं कर पा रहा था लेकिन अब इसका खुलासा हो चुका है. करीना के दूसरे का नाम जे ही रखा गया है. इस खबर को खुद करीना के पिता रणधीर कपूर ने कन्फर्म किया है. रणधीर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए कहा कि हां, करीना और सैफ के दूसरे बेटे को हम जे नाम से बुलाते हैं.
रणधीर कपूर ने आगे बात करते हुए कहा कि ये नाम हमने पिछले हफ्ते ही फाइनल किया है. जिसके बाद से ही पूरा परिवार घर आए नन्हे मेहमान को जे नाम से बुला रहा है.
वैसे आपको बता दे कि करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे कोई अब तक मीडिया की नज़रों से दूर रखा है. जिसके चलते अभी तक उसकी कोई भी झलक मीडिया में सामने नहीं आई है. हालांकि तैमूर के जन्म के दौरान करीना और सैफ ने मीडिया पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं लगाई थी. लेकिन फिर तैमूर नाम को लेकर काफी विवाद शुरू हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

