गर्भवती हथिनी को फटाखों से भरा अनानास खिलाने वालों के खिलाफ रणदीप हुड्डा ने केरल सरकार से की सख्त कार्यवाही की मांग
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी केरल के सीएम को ट्वीट करके गर्भवती हथिनी को फटाखों से भरा अनानास खिलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है.
केरल (Kerala) में एक गर्भवती हथिनी को फटाखों से भरा अनानास खिलाने से उसकी तड़प तड़पकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक भूख से बेहाल हथिनी को कुछ असामाजिक तत्त्वों ने अनानास में फटाखा डाल दे दिया. जैसे ही हथिनी ने अनानास को मुंह में डाला तो वो फट गया जिसके चलते हथिनी का मुंह बुरी तरह से जल गया और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है. ऐसे में अब अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी केरल के सीएम को ट्वीट करके मामले पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है.
रणदीप हुड्डा ने लिखा कि एक प्रेगेंट और फ्रेंडली हथिनी को कुछ लोगों ने जानकर फटाखों से भरा अनानस खिलाया जो एक अमानवीय हरकत है. ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए. जिसके बाद रणदीप हुड्डा ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन और प्रकाश जावड़ेकर को भी टैग किया.
An act most #inhumane to will fully feed a pineapple full of fire crackers to friendly wild pregnant #Elephant is just unacceptable..strict action should be taken against the culprits sir 🙏🏽@vijayanpinarayi @CMOKerala @PrakashJavdekar @moefcc @ntca_india https://t.co/ittFQogkQV
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) June 2, 2020
आपको बता दे कि मार्च महीने में भी कर्नाटक से एक वीडियो सामने आया था. जिसमें कुछ लोग हाथी को गोली मारते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद भी रणदीप हुड्डा काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया था. तो वहीं केरल में भी हथिनी की मौत के बाद लोग काफी नाराज हैं और पुलिस से मामले कार्यवाही की मांग कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

