क्या ब्रेकअप की ओर बढ़ रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ?
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जाता है. साथ ही आलिया और रणबीर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जाता है. साथ ही आलिया और रणबीर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. वैसे आलिया से पहले रणबीर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भी डेट कर चुके हैं. लेकिन दोनों ही अभिनेत्रियों से उनका रिश्ता टूट गया था. अब आलिया भट्ट के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.
मुंबई मिरर के एक ब्लाइंड आर्टिकल के अनुसार, "फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर अभिनेता वापिस अपनी पुरानी चाल चल रहा है. वह अपनी नई गर्लफ्रेंड को धमकी दे रहा है. वो उनकी कॉल्स का जवाब नहीं दे रहा है और उन्हें ब्रेकअप की धमकी भी दे रहा है. इस वजह से उस एक्ट्रेस की भावनाओं को ठेस पहुंची है. एक्ट्रेस अपनी फिल्म्स को प्रमोट करते वक्त और पब्लिक अपीयरेंस देते वक्त भी अपना दर्द नहीं छुपा पा रही हैं."
ब्लाइंड आर्टिकल से तो यही लग रहा है कि यहां पर रणबीर और आलिया की बात हो रही हैं. आर्टिकल में लिखा गया है कि एक्टर अपनी पुरानी चाल चल रहा है. आलिया को डेट करने से पहले रणबीर कपूर दीपिका और कैटरीना के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं और इसलिए इशारा उन्हीं की और जाता है. वहीं आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' को प्रमोट कर रही हैं. इसलिए यह कहा गया है कि प्रमोशन्स के दौरान भी अभिनेत्री का दर्द नहीं छुप रहा है.
अगर यह खबर सच साबित होती है तो यह देखने वाली बात होगी कि क्या आलिया और रणबीर के रिश्ते में सुधार आएगा या फिर दोनों की राहें अलग हो जाएगी ?
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

