बॉलीवुड

Ranbir Kapoor ने 'चीटर' के टैग पर बयां किया दिल का दर्द, बोले - 'आज भी पीछा नहीं छोड़ा इस लेबल ने'

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऊपर लगे 'चीटर' (धोखेबाज) के टैग के बारे में खुलकर बात की.

Ranbir Kapoor ने 'चीटर' के टैग पर बयां किया दिल का दर्द, बोले - 'आज भी पीछा नहीं छोड़ा इस लेबल ने'
Ranbir Kapoor (Photo Credits: Instagram)

Ranbir Kapoor on Cheater Tag: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऊपर लगे 'चीटर' (धोखेबाज) के टैग के बारे में खुलकर बात की. अभिनेता ने कहा, "बेशक, मैंने दो बहुत सफल अभिनेत्रियों को डेट किया और बस मेरी पहचान ही यही बन गई कि वो एक 'कैसावा' (आशिक मिजाज) है. मुझे जिंदगी के बहुत बड़े हिस्से के लिए धोखेबाज कहा गया और आज भी ये लेबल मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा है."

गौरतलब है कि रणबीर कपूर पहले दीपिका पादुकोण और फिर कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते में रहे चुके हैं. दोनों ही रिश्ते मीडिया की खास नजरों में रहे और उनके टूटने के बाद रणबीर पर अक्सर ये आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, रणबीर कपूर ने इस इंटरव्यू में अपने अतीत के रिश्तों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने इस बात को जरूर स्वीकार किया कि ये लेबल उन्हें परेशान करता है.

चीटर के टैग पर बोले रणबीर कपूर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट से शादी की है और दोनों अब एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं. ऐसे में ये इंटरव्यू शायद उनके अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश का भी एक हिस्सा हो सकता है.

रणबीर कपूर के इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग उनके दर्द को समझ रहे हैं, वहीं कुछ लोग अभी भी उनके पिछले रिश्तों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. रणबीर कपूर के इस बयान से ये बात तो साफ हो जाती है कि सेलिब्रिटीज की जिंदगी भी उतनी आसान नहीं होती जितनी दिखाई देती है. उन्हें भी अपने निजी जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).