बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की आलीशान कार को मुंबई पुलिस ने किया लॉक, नो पार्किंग में मिलने के बाद की गई कार्रवाई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की गाड़ी पर मुंबई पुलिस द्वारा कार्रवाई की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रणबीर की कार को पुलिस ने लॉक कर दिया. एक्टर की गाड़ी नो पार्किंग जोन में मिलने के बाद पुलिस अधिकारीयों ने उसपर कारवाई की.

Ranbir Kapoor की आलीशान कार को मुंबई पुलिस ने किया लॉक, नो पार्किंग में मिलने के बाद की गई कार्रवाई
रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गाड़ी पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) द्वारा कार्रवाई की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रणबीर की कार को पुलिस ने लॉक कर दिया. एक्टर की गाड़ी नो पार्किंग जोन (No Parking Zone) में मिलने के बाद पुलिस अधिकारीयों ने उसपर कारवाई की. रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया है. बताया गया कि रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म के सेट पर लौट चुके हैं और इसपर काम कर रहे हैं.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की कार को मुंबई पुलिस के अधिकारीयों ने शनिवार 13 जनवरी को लॉक कर दिया. मीडिया द्वारा ली गई तस्वीरों में देखा गया कि रणबीर की गाड़ी पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस के अधिकारी उसके टायर पर लॉक लगा रहे हैं. सड़क पर अफसरों ने रणबीर की गाड़ी पर ताला लगा दिया.

जिस जगह रणबीर की गाड़ी खड़ी की गई थी वो नो पार्किंग जोन था जिसके बाद इसपर एक्शन लिया गया. बात करें पर्सनल लाइफ की तो रणबीर इस समय काफी मुश्किलभरे दौर से गुजर रहे हैं. चचा राजीव कपूर जिनके वो बेहद करीब थे, इनके निधन के चलते उन्हें गहरा धक्का लगा है.
बता दें कि रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इसी के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए भी उन्हें कास्ट किया गया है. इसमें श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी. इनके अलावा वो कबीर सिंह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).