रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर उठाया यह बड़ा कदम
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने भी स्वीकार कर चुके हैं.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने भी स्वीकार कर चुके हैं. करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की थी. निकयंका और दीपवीर की शादी के बाद अब फैन्स रणबीर और आलिया की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन लगता है अभी दोनों की शादी में काफी समय है. हालांकि, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है.
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने आलिया को अपने फैमिली चैट ग्रुप में ऐड किया है. इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और रीमा जैन भी है. अब रणबीर के इस कदम से तो यही लगता है कि उनका परिवार भी इस रिश्ते से काफी खुश है.
यह भी पढ़ें:- रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर पिता महेश भट्ट ने दिया यह बड़ा बयान
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं. अयान मुख़र्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म साल 2019 में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

