रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर पिता महेश भट्ट ने दिया यह बड़ा बयान
लवबर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को इन दिनों कई दफा साथ में देखा जाता है. दोनों ही अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातचीत भी कर चुके हैं.
लवबर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को इन दिनों कई दफा साथ में देखा जाता है. दोनों ही अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातचीत भी कर चुके हैं. अब आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने भी इस बारे में अपनी प्रातक्रिया दी है. द टेलीग्राफ को दिए गए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि, "रणबीर और आलिया एक दूसरे से प्यार करते हैं. यह बात सबको समझनी चाहिए. मुझे भी रणबीर कपूर काफी अच्छे लगते हैं. इस रिश्ते को किस तरह आगे बढ़ाना है, यह उन्हें सोचना है."
महेश भट्ट आगे कहते हैं कि, "क्या वह इस रिश्ते को शादी तक लेकर जाना चाहते हैं. शादी एक सी संस्था है जिसके बारे में आज भी सवाल पूछे जाते हैं. मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि दोनों की शादी कब होगी या वो कैसे अपने रिश्ते को आगे लेकर जाते हैं."
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इन दिनों वे इस फिल्म की शूटिंग में ही व्यस्त हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और अयान मुख़र्जी के निर्देशन में यह फिल्म बन रही हैं. 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

