Ranbir Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की फोटो शेयर कर कही दिल की बात
रणबीर कपूर ने अपने इस जन्मदिन को परिवार और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ सेलिब्रेट किया. ऐसे में आलिया भट्ट ने इस पार्टी से रणबीर की एक खास फोटो शेयर की, जिसमें रणबीर कपूर का लुक देखते ही बन रहा है.
Ranbir Kapoor Birthday: 28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया. रणबीर के इस ख़ास जन्मदिन के मौके पर तमाम लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते दिखाई दिए. तो वहीं रणबीर कपूर ने अपने इस जन्मदिन को परिवार और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ सेलिब्रेट किया. ऐसे में आलिया भट्ट ने इस पार्टी से रणबीर की एक खास फोटो शेयर की, जिसमें रणबीर कपूर का लुक देखते ही बन रहा है. ब्लैक कलर की शर्ट में रणबीर बेहद ही हैंडसैम लग रहें हैं जबकि उनके आसपास केक नजर आ रहे हैं.
तो वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की इस खास फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे 8. जिसके साथ उन्होंने रेड कलर के हार्ट का इमोजी भी बनाया है. तो वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के नए लवबर्ड हैं. दोनों की इस जोड़ी को लोग पसंद भी कर रहें हैं. यही कारण है कि दोनों की शादी की खबरें भी समय समय पर आती रहती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ दिखाई देंगे. इस फिल्म में आलिया, रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

