रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर बड़ी खबर आई सामने, क्या अगले साल कश्मीर में लेंगे सात फेरे?
खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल कश्मीर में शादी रचाने जा रहे हैं. हालांकि दोनों ने इसे एक अफवाह बताया है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक लंबे समय से कई खबरें आती रहती है. ऐसे में अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर जो नई जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दोनों अगले साल कश्मीर में शादी रचा सकते हैं. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्द ही शादी के बंधने जा रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने कश्मीर को चुना है. इसलिए दोनों ने अपने काम से पूरे एक महीने का ब्रेक ले लिया है. जिस कारण ये माना जा रहा है कि रणबीर और आलिया दोनों ही अब एक दूजे के होने के लिए तैयार है.
खबर के मुताबिक मेघना गुलजार की फिल्म राज़ी के दौरान आलिया भट्ट ने अपना एक लंबा समय कश्मीर में बिताया. जिसके बाद उन्हें कश्मीर से मानो प्यार सा ही हो गया. इसलिए रणबीर और आलिया दोनों ने कश्मीर को अपनी शादी के लिए चुना है. हालांकि रणबीर और आलिया दोनों ने ही इस खबर को महज अफवाह बताया है.
वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म रणबीर और आलिया संग अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं आखिरकार इस फिल्म से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार साथ जो नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

