बॉलीवुड

PPE किट् पहनकर एअरपोर्ट पहुंची रकुल प्रीत सिंह, कोरोना से बचाव के लिए हर तरीके अपनाती दिखी एक्ट्रेस

PPE किट् पहनकर एअरपोर्ट पहुंची रकुल प्रीत सिंह, कोरोना से बचाव के लिए हर तरीके अपनाती दिखी एक्ट्रेस
रकुल प्रीत सिंह (Image Credit: Yogen Shah)

कोरोना वायरस के चलते 2 महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद सरकार ने देश भर में घरेलू उड़ानों को मंजूरी दे दी है. ऐसे में तमाम लोग अब अपने घर जाने के लिए फ्लाइट का सहारा ले रहें हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. हालांकि इस दौरान रकुल PPE किट्स पहने हुए दिखाई दे रहें हैं. इस दौरान रकुल पैर से लेकर चेहरे तक पूरी तरह से ढकी हुई दिखाई दी. तो वहीं मौके पर पैपराजी को देखकर वो हैरान भी हो गई. इस दौरान वो सोशल डिस्टेंस का पालन भी करती दिखाई दी.

आपको बता दे कि कोरोना वायरस से पहले तक पैपराजी और सितारों के लिए एअरपोर्ट लुक हमेशा से एक ख़ास मौका रहता है. जहां सेलेब्स अपने कूल और कंफर्टटेबल अटायर में स्पॉट होते रहते थे. इनका एअरपोर्ट लुक आए दिन चर्चा में बना रहता था. लेकिन कोरोना के बाद से ही सब कुछ बदल चुका है. जिसका असर अब सितारों के एअरपोर्ट पर लूक पर भी देखने को मिलेगा. आप भी देखिए रकुल प्रीत सिंह का ये ख़ास लुक

इस महामारी के बीच भी काम को ज्यादा दिनों के लिए पीछे नहीं धकेला जा सकता है. ऐसे में लोग घरों से निकलेंगे. हालांकि अब पहले से जैसे बिंदास होकर निकल पाना फिलहाल मुश्किल है. ऐसे में लोगों को अपनी सुरक्षा के तहत ऐसे कदम अपनाने होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).