Condom Tester का रोल निभाएंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh, तेजस देओस्कर करेंगे निर्देशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही एक नई प्रकार की फिल्म में नजर आएंगी. राकुल जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म में कंडोम टेस्टर का किरदार निभाती नजर आएंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जल्द ही एक नई प्रकार की फिल्म में नजर आएंगी. राकुल जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' (Doctor G) में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म में कंडोम टेस्टर का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस सोशल कॉमेडी फिल्म में कंडोम को लेकर लोगों को मनसिकता को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा.
इस फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर करेंगे जिन्होंने माधुरी दीक्षित की पिछली फिल्म 'बकेट लिस्ट' को डायरेक्ट किया था. फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "रकुल यकीनन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और इस किरदार को निभाने को लेकर उत्साहित हैं. वो अपने इस रोल के लिए तैयारी भी कर रही हैं. इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चूका है और शूटिंग की जा रही है. इस फिल्म के जरिए तेजस हिंदी फिल्मों में अपनी जड़ें मजबूत करने की तैयारी में हैं."
रकुल को टीम में शामिल करने पर डायरेक्टर तेजस देओस्कर ने कहा,"हमारी फिल्म एक सामाजिक पारिवारिक मनोरंजन है, जिसका उद्देश्य कंडोम का इस्तेमाल करने के प्रति शर्म खत्म करना है और इसके लिए, मेरा मानना था कि रकुल चरित्र के लिए सबसे उपयुक्त हैं. वह अपने हर किरदार में ताजगी लाती हैं, जिसे वह चित्रित करती हैं और इस तरह के संवेदनशील, विचारशील उत्तेजक विषय के लिए, वह हमारी पहली पसंद थीं.”
उन्होंने आगे बताया, “दिलचस्प बात यह है कि जब फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया था, तब रकुल भी बेहद रोमांचित हो गयी थीं. उन्होंने नरेशन सुना और तुरंत फ़िल्म करने के लिए तैयार हो गई.”
ये भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने शेयर किया जीवन में मजबूत बने रहने का असली मंत्र
मीडिया में सूत्रों के हवाले से बताया गया, "इस फिल्म की शूटिंग को अगले कुछ महीनों में शुरू किया जाएगा. कोविड-19 स्थिति के चलते फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग का काम रोक रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

