बॉलीवुड

Raksha Bandhan 2020: अमिताभ बच्चन ने अपने बच्चों की खास फोटो शेयर कर सभी को दी रक्षा बंधन की बधाई

अमिताभ बच्चन ने अपने बच्चों संग नाती और पोती की फोटो शेयर की है. इस फोटो में श्वेता बच्चन नंदा जहां अभिषेक बच्चन को राखी बांधते दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी फोटो में अगस्त्य नंदा और आराध्या नजर आ रहे हैं.

Raksha Bandhan 2020: अमिताभ बच्चन ने अपने बच्चों की खास फोटो शेयर कर सभी को दी रक्षा बंधन की बधाई
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना से जंग लड़ने के बाद अपने घर वापस लौट चुके हैं. हालांकि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अब भी कोरोना के खिलाफ अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले बिग बी ने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर भी सभी को इस खास पर्व की बधाई दी है. आज रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. ऐसे में महानायक अमिताभ बच्चन ने भी बधाई दी है. लेकिन बिग बी ने इस बार बेहद ही खास अंदाज में सभी बधाई दी है.

दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने बच्चों संग नाती और पोती की फोटो शेयर की है. इस फोटो में श्वेता बच्चन नंदा जहां अभिषेक बच्चन को राखी बांधते दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी फोटो में अगस्त्य नंदा और आराध्या नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी है.

आपको बता दे कल जब अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तो उन्होंने सभी को सोशल मीडिया के जरिये ही बताया कि वो कोरोना नेगेटिव हो गए है.  बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  लिखा, "मेरा आज कोरोना का टेस्ट निगेटिव आया हैं. मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और मैं घर पहुंच गया हूं. मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर दिया हैं. भगवान की कृपा रही और मां-बाबूजी का आशीर्वाद, करीबियों और फैन्स की दुआ भी रही. नानवटी अस्पताल की नर्सेस और स्वास्थ कर्मचारी सभी ने बहुत ध्यान रखा. उन्हीं की वजह मैं ये दिन देख पा रहा हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).