Troll: शाहरुख खान के साथ नकली सेल्फी शेयर करके फंसी राखी सावंत, इंटरनेट पर जमकर उड़ रहा मजाक
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटौर रहीं है. हाल ही में राखी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिससे उन्होंने ये दर्शाया कि वो किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ बातचीत कर रहीं थी.
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटौर रहीं है. हाल ही में राखी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिससे उन्होंने ये दर्शाया कि वो किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ बातचीत कर रहीं थी. यह एक वीडियो कॉल के दौरान लिया हुआ स्क्रीन शॉट है. राखी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस फोटो में शाहरुख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा है था, "शाहरुख आपने लोगों की मदद की आपका धन्यवाद प्रिय शाहरुख." इस पोस्ट के बाद राखी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. इस फोटो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर उन्हें ट्रोल किया. यह भी पढ़े : राखी सावंत ने शेयर की अपनी शादी के तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
View this post on Instagram
Thanks 🙏 Shahrukh for helping people God bless you always love you Rakhi Sawant#imsrk #iamsrkfan
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अच्छी फोटोशॉप स्किल है', तो दूसरे ट्रोलर ने लिखा, 'फेक है पिक फोटो कोई भी लगा सकता है, 'दीदी यह थोड़ा ज्यादा हो गया.' इस तरह की कमेंट्स कर ट्रोलर ने राखी की जमकर खिल्ली उड़ाई है.
बता दें कि राखी ने हाल ही में अपनी शादी की फोटो अपलोड कर लोगों के बीच बवाल मचाया था. राखी ने यह फोटो शादी के 8 महीने के बाद अपलोड किया था लेकिन इन फोटोज में भी उन्होंने अपने पति का चेहरा छुपाया हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

