Rakhi Sawant की मां Jaya Bheda की कैंसर सर्जरी हुई सफल, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला ये जानलेवा ट्यूमर, देखें Video
राखी सावंत की मां जया भेदा की कैंसर सर्जरी सफल हुई है. एक्ट्रेस ने आज वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी मां का कैंसर ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. एक्ट्रेस द्वारा शेयर किये गए वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि उनके कैंसर के ट्यूमर को सर्जरी द्वारा बहार निकाल दिया गया है.
राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां जया भेदा (Jaya Bheda) की कैंसर सर्जरी सफल हुई है. एक्ट्रेस ने आज वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी मां का कैंसर ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. एक्ट्रेस द्वारा शेयर किये गए वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि उनके कैंसर के ट्यूमर को सर्जरी द्वारा बहार निकाल दिया गया है. वीडियो में डॉक्टर ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ ही हमारा यूट्रस (Uterus) छोटा होता चला जाता है और जया भेदा के युट्रस से आज ट्यूमर वाले हिस्से को अलग कर दिया गया है.
वीडियो में राखी सावंत की आवाज सुनी जा सकती है जिसमें वो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को धन्यवाद कहती नजर आईं. इसी के साथ इस वीडियो को पोस्ट कर एक बार फिर उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के प्रति आभार प्रकट किया है. राखी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरे सभी फैंस का धन्यवाद!! सलमान खान को भी धन्यवाद!! डॉक्टर संजय शर्मा और डॉ. चोपड़ा और हमारे सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद!! ऑपरेशन सफल रहा!!"
View this post on Instagram
View this post on Instagram
राखी सावंत ने अपनी मॉम का एक और वीडियो शेयर किया था जहां वो व्हील चेयर पर बैठकर ऑपरेशन के लिए तैयार नजर आईं. वीडियो में राखी सर्जरी से पहले अपनी मॉम का हौंसला बढ़ाती हुई नजर आईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

