Rakhi Sawant ने बीच सड़क पर खड़ी कार के बोनेट पर चढ़कर की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो पैपराजी के कैमरों के सामने जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) कैमरे के सामने हर बार कोई ना कोई तमाशा करती रहती हैं. उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद भी आता है. यही कारण है कि राखी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. ऐसे में अब वो एक बार फिर खबरें बना रही हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो पैपराजी के कैमरों के सामने जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.
दरअसल राखी ने जैसे ही दिखा की मीडिया उन्हें कैप्चर कर रहा है वो साइड में खड़ी कर के बोनेट पर जाकर लेट गई. जिसके बाद उन्होंने जमकर पोज देने शुरू कर दिए. राखी सावंत का ये अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं.
View this post on Instagram
दरअसल राखी सावंत ने जब से बिग बॉस 14 में एंट्री की है उसके बाद से ही खबरों में छाई हुई हैं. शो में राखी सावंत का जलवा खूब देखने को मिला. उनके जबरदस्त गेम को देखकर शो के होस्ट सलमान खान भी इम्प्रेस हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

