अभिषेक बच्चन या जॉन अब्राहम नहीं बल्कि 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे राजकुमार राव?
फिल्म 'दोस्तना' (Dostana) के रीमेक की काफी समय से चर्चा हो रही है. अब इस फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन या जॉन अब्राहम नहीं बल्कि राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं.
फिल्म 'दोस्तना' (Dostana) के रीमेक की काफी समय से चर्चा हो रही है. अब इस फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन या जॉन अब्राहम नहीं बल्कि राजकुमार राव (RajKummar Rao) फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट पहले पार्ट से पूरी तरह विपरीत होगा. बीच में ऐसा भी कहा जा रहा था कि कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है. यहां तक कि फिल्म में आलिया भट्ट के होने की खबर भी सामने आई थी मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
करण जौहर ने 'दोस्तना' के रीमेक के बारे में कहा था कि, "दोस्ताना 2 के लिए अभी तक किसी को भी आधिकारिक तौर पर अप्रोच नहीं किया गया है. अभी फिल्म के बारे में विचार किया जा रहा है मगर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है."
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान और राजकुमार राव ने 'छईयां-छईयां' पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि फिल्म 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में थे. फिल्म में अभिषेक और जॉन ने दो ऐसे लोगों का किरदार निभाया था जो समलैंगिक होने का झूट बोलते हैं. फिल्म में बॉबी देओल ने भी अहम किरदार निभाया था. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था. यह फिल्म 14 नवंबर, 2008 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

