Rhea Chakraborty संग फोटो पोस्ट करते समय Rajiv Lakshman ने कर दी बड़ी गलती, तस्वीर डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी
एमटीवी रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने रिया चक्रवर्ती संग अपनी ताजा फोटोज को सोशल मीडिया से डिलीट कर उनसे माफी मांगी है. राजीव ने एक पार्टी से रिया के साथ अपनी कैंडिड फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कैप्शन में लिखा था 'माय गर्ल.'
एमटीवी रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण (Rajiv Lakshman) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) संग अपनी ताजा फोटोज को सोशल मीडिया से डिलीट कर उनसे माफी मांगी है. राजीव ने एक पार्टी से रिया के साथ अपनी कैंडिड फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कैप्शन में लिखा था 'माय गर्ल.' सोशल मीडिया पर इस फोटो को देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस भड़क उठे और इसके चलते न सिर्फ राजीव बल्कि रिया को भी टारगेट किया गया. इंटरनेट पर तस्वीर वायरल (Viral) होने और इसे लाकर बवाल मचने के बाद राजीव ने आज अपनी इन पिक्चर्स को डिलीट करते हुए रिया से माफी मांगी है.
राजीव ने इंस्टाग्राम पर अपना माफीनामा पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "मैंने अपने गैरजिम्मेदार शब्दों के प्रयोग के साथ बेवजह की मुसीबत मोल ली है. रिया मेरी पुरानी दोस्त है और उनसे बार-बार मिलकर मैं खुश रहता हूं. मैं उनकी भलाई की कामना करता हूं."
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि रिया ने वीजे अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) की बर्थडे पार्टी अटेंड की थी जिसमें शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, राजीव और उनके भाई रघु समेत अन्य लोग उपस्थित थे. राजीव और रिया की फोटो भी इसी पार्टी में ली गई थी. फोटोज को देखने के बाद ये भी अंदाय लगाया जा रहा है कि रिया अब अपनी आम जिंदगी में लौट रही हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.
ये बात तो सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी मुश्किलों से भरा रहा है. एक्टर की मौत से संबंधित मामले में उन्हें सीबीआई, एनसीबी और ईडी के सामने उन्हें कई दफा पूछताछ के लिए हाजिर होना पड़ा.
ड्रग्स केस में रिया को जेल तक जाना पड़ा और तकरीबन एक महीने सलाखों के पीछे रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

