फिल्म 'संजू' में अनुष्का शर्मा की भूमिका पर राज कुमार हिरानी का खुलासा
फिल्म निर्देशक राज कुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि उनका किरदार एक बायोग्राफर का है और यह उनका और अभिजात जोशी का किरदार है
फिल्म निर्देशक राज कुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि उनका किरदार एक बायोग्राफर का है और यह उनका और अभिजात जोशी का किरदार है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बुधवार को हिरानी ने संवाददाताओं से कहा, "हमने फिल्म में दिखाया है कि अनुष्का एक बायोग्राफर हैं जो लंदन में रहती हैं, वह भारत आई हुई हैं. संजय दत्त चाहते हैं कि उनके ऊपर एक किताब लिखी जाए, लेकिन वह लिखना नहीं चाहती हैं."
उन्होंने कहा, "हम भी जब संजय से उनकी कहानी सुन रहे थे तो बहुत बार सोचते थे कि इसे बनाएं या नहीं, इसलिए अनुष्का हमारा किरदार निभा रही हैं, लेकिन एक जीवनी लेखक के रूप में."
फिल्म में अनुष्का घुंघराले बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आएंगी. यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधरित है. फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2018 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

