Radhe: रणदीप हुड्डा ने सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग की पूरी, शेयर की ये खास फोटोज
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की है. पहली फोटो में रणदीप हुड्डा सेल्फी के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी फोटो में वो न्यू नार्मल की फोटो शेयर की ये है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (lockdown) के बाद सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे (Radhe) की शूटिंग 7 महीने के ब्रेक के बाद फिर शुरू हो चुकी है. हाल ही में सलमान की फिल्म के सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे. जिसमें सेट पर कोरोना को लेकर बरती जा रही सावधानी की झलक भी दिखाई दी थी. ऐसे में अब फिल्म के एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने सेट से एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में रणदीप की खुशी देखते ही बन रही है.
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की है. पहली फोटो में रणदीप हुड्डा सेल्फी के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी फोटो में वो न्यू नार्मल की फोटो शेयर की ये है. जहां वो कार के अंदर दिखाई दे रहें हैं. इस पोस्ट के साथ रणदीप ने बताया कि अब रैप हो चुका है. गुड बाय ड्यूड. न्यू नार्मल की झलक देखने के लिए स्वाइप करें.
View this post on Instagram
It's a wrap..Good bye dude! Swipe for a glimpse of the new normal 😜 #Radhe #ShootingIife #NewNormal
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले दिशा पटानी ने भी बताया कि उनकी शूटिंग अब खत्म हो चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो भी शेयर की थी.
View this post on Instagram
#radhe packup❤️ thank you my lovely team for being the best ever❤️❤️ #girlpower💪🏽
सलमान खान की फिल्म राधे इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना के चलते शूटिंग डिले हो गई. ऐसे में मेकर्स ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

