खराब रिव्यूज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है 'रेस-3', जानें अब तक की कमाई
सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' समीक्षकों को तो कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई पर सलमान के फैन्स भाई की इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं. खराब रिव्यूज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं.
सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' समीक्षकों को तो कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई पर सलमान के फैन्स भाई की इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं. खराब रिव्यूज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं. महज तीन दिन में 'रेस-3' ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. अब तक यह फिल्म 106.47 करोड़ रुपये कमा चुकी है. रिलीज के दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने 29.17 करोड़ रुपये कमाए थे. शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और इस फिल्म ने 38.14 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को 'रेस-3' ने 39.16 करोड़ रुपये कमाए. इस साल की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में यह फिल्म दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी हैं.
इन आकड़ों की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 'रेस-3' सलमान की ऐसी चौथी फिल्म है जिसने तीन दिन में 100 करोड़ का आकड़ा पार किया है. इससे पहले 'बजरंगी भाईजान', 'सुलतान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल दिखाया था.
And #Race3 scores a CENTURY... Crosses 💯 cr… Fourth Salman starrer to collect ₹ 100 cr mark in *3 days* [#BajrangiBhaijaan, #Sultan, #TigerZindaHai]... Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr. Total: ₹ 106.47 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2018
अभी तक 'रेस-3' को दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. जहां सलमान के फैन्स इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी जिन्हें सलमान की यह फिल्म बिल्कुल भी रास नहीं आई और उन्होंने ट्विटर पर भी इस फिल्म को जमकर ट्रोल किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2018 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

