बॉलीवुड

Pulkit Samrat ने दिया सफलता का ये मंत्र, बताया इस समय करना चाहिए लगन से काम

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने प्रशंसकों के साथ अपनी सफलता का मंत्र साझा किया है. उन्होंने सभी से अपील की है कि जब सभी सो रहे होंगे, उस वक्त आप उठकर काम करना शुरू कर दें. पुलकित ने इंस्टाग्राम पर जिम से अपनी एक तस्वीर साझा की है.

Pulkit Samrat ने दिया सफलता का ये मंत्र, बताया इस समय करना चाहिए लगन से काम
पुलकित सम्राट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने प्रशंसकों के साथ अपनी सफलता का मंत्र साझा किया है. उन्होंने सभी से अपील की है कि जब सभी सो रहे होंगे, उस वक्त आप उठकर काम करना शुरू कर दें. पुलकित ने इंस्टाग्राम पर जिम से अपनी एक तस्वीर साझा की है.

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "बाकी लोगों से आगे कैसे बढ़े? जब सभी सो रहे होंगे, उस वक्त आप उठकर काम करना शुरू कर दें. हैशटैगट्रेनडर्टीयेटक्लीन हैशटैगसनडेवाइव्स." पुलकित की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Taish Trailer: Zee5 की फिल्म का हैरान कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन राणे, पुलकित सम्राट और जिम सरभ ने दिखाया दम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

अपने काम के बारे में बात करते हुए पुलकित ने कहा कि वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ उनके विपरीत काम कर रही हैं. धीरज कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली और आगरा में हुई है. इसके अलावा, पुलकित 'फुकरे 3' और 'बुलबुल मैरिज हॉल' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).