बॉलीवुड

विक्की कौशल की जबरा फैन है यह डायरेक्टर

कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की प्रशंसक हैं. फराह ने विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के साथ काम किया है.....

विक्की कौशल की जबरा फैन है यह डायरेक्टर
विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की प्रशंसक हैं. फराह ने विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के साथ काम किया है. फराह कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' (Kanpur Wale Khuranas) में दिखाई दीं, जहां उनके साथ सेलेब्रिटी गेस्ट विक्की कौशल और यामी गौतम (Yami Gautam) भी थीं. विक्की की नई फिल्म 'उड़ी' जल्द रिलीज होने जा रही है.

फराह ने कहा, "मैं विक्की के काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और प्रत्येक फिल्म में उन्होंने अविश्वसनीय परफॉर्मेस दी है." फिल्म 'मसान' में शानदार अभिनय के बाद विक्की कौशल को 'मनमर्जिया' (Manmarziyan) और 'राजी' (Razi) जैसी फिल्मों से भी खूब सराहना मिली थी.

 

View this post on Instagram

 

My benevolent look!! #workingsunday #kanpurwalekhuranas .. jewellery by: @filigreesignaturejewelry

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on

यह भी पढ़ें: ‘जीरो डार्क 30’ का इंडियन वर्शन है विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘उरी’

अपनी विभिन्न भूमिकाओं से दर्शकों पर छाप छोड़ने के बाद विक्की आगामी फिल्म 'उरी' और फिल्मकार करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगे. आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'उरी' में विक्की कौशल और यामी गौतम के अलावा परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे. उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).