बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धांत चोपड़ा को दी जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक फोटो की शेयर

प्रियंका ने हाल ही में अपने भाई सिद्धांत चोपड़ा के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया हैं. प्रियंका के भाई का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें जबरदस्त अंदाज में बधाई दी है. प्रियंका ने सिद्धांत के साथ थ्रो बैक फोटो शेयर कर प्यार भरा मैसेज लिखा हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धांत चोपड़ा को दी जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक फोटो की शेयर
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धांत चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. प्रियंका ने हाल ही में अपने भाई सिद्धांत चोपड़ा (Siddharth Chopra) के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया हैं. प्रियंका के भाई का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें जबरदस्त अंदाज में बधाई दी है. प्रियंका ने सिद्धांत के साथ थ्रो बैक फोटो शेयर कर प्यार भरा मैसेज लिखा हैं.

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि, यह फोटो उनके बचपन की हैं. इस फोटो में दोनों मासूम और बहुत प्यारे लग रहे हैं. इस फोटो को प्यारासा कैप्शन देकर प्रियंका अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाए दी. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा,"काश मैं उस समय में वापस जा पाती, जब तुम बेबी भाई की तरह दिखते थे. जब तुम्हारे बर्थडे के जरिए मैं अपने बर्थडे के दिन गिनती थी. ओह रुको ... यह अभी भी है. जन्मदिन मुबारक हो सिड ... मिस यू." यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, अक्षय कुमार, सलमान खान को भी छोड़ा पीछे

प्रियंका का यह अनदेखा थ्रो बैक पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट कर उन्हें अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड में 20 साल पूरे किए. इस खास मौके पर प्रियंका ने अपनी 20 साल की जर्नी का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).