बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपनी शादी को दिए अंक, आप भी जानें

अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ 'परी कथा' जैसी शादी करके अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश हैं....अपनी खुशी को वह 1 से 10 के पैमाने पर कितने अंक देंगी.....

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अपनी शादी को दिए अंक, आप भी जानें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit-People)

नई दिल्ली: अमेरिकी गायक निक जोनस (Nick Jonas) के साथ 'परी कथा' (Fairy Tail) जैसी शादी करके अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेहद खुश हैं. ताज पेलेस होटल (Taj Palace Hotel) में मंगलवार रात शादी के रिसेप्शन में प्रियंका से जब यह पूछा गया कि अपनी खुशी को वह 1 से 10 के पैमाने पर कितने अंक देंगी, प्रियंका ने आईएएनएस से कहा, "मैं अपनी खुशी को 12 अंक दूंगी." अगस्त में प्रियंका के साथ अपना रोका करने से लेकर भारतीय परंपराओं को पूरे दिल से निभाने वाले निक ने कहा, "मैं भारतीय शादियों का प्रशंसक हूं." एक सप्ताह के जश्न के बावजूद नव-विवाहितजोड़े के चेहरे पर थकान नजर नहीं आई.

यह भी पढ़ें:  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को PM मोदी ने दिया ये खास तोहफा

प्रियंका ने इस पर आईएएनएस से कहा, "यह जश्न मनाने का वक्त है, थकान का नहीं." जोधपुर (Jodhpur) के शाही उम्मेद भवन (Umaid Bhawan) में उनकी शादी का तीन-दिवसीय कार्यक्रम चला, जहां क्रिश्चियन (Christian) और हिंदू रीति-रिवाज (Hindu  Rituals) दोनों से उनकी शादी संपन्न हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).