Priyanka Chopra ने शेयर की रोमांटिक पलों की तस्वीर, Nick Jonas के गाल पर दिखा Lipstick का निशान
ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता के पायदान चढ़ती जा रही हैं वहीं अपनी पर्सनल लाइफ में भी वो काफी सुखी नजर आ रही हैं. प्रियंका अपने पति निक जोनस संग अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट्स इसी बात के सबूत हैं.
ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता के पायदान चढ़ती जा रही हैं वहीं अपनी पर्सनल लाइफ में भी वो काफी सुखी नजर आ रही हैं. प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट्स इसी बात के सबूत हैं. एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर निक के साथ अपनी रोमांटिक मोमेंट की फोटो शेयर की है जो काफी वायरल भी हो रही है.
प्रियंका द्वारा शेयर की गई इस फोटो में निक के चेहरे पर इनके लिपस्टिक के निशान देखने को मिले. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "उनके चेहरे पर मेरी लिपस्टिक, तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं." उनकी इस फोटो को अब तक 11 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं.
View this post on Instagram
हाल ही में प्रियंका और निक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के रेड कारपेट पर अपने हॉट और ग्लैमरस अवतार में नजर आईं थी. यहां उनका न्यूड ड्रेस लोगों के बीच काफी चर्चा में था और इसने लोगों का भी भरपूर अटेंशन पाया.
View this post on Instagram
बता दें कि कोरोना के मुश्किल दौर में प्रियंका ने भी अपने पति निक के साथ दुनियाभर के अपने चाहनेवालों से भारत के लिए पैसे जुटाने का काम किया तथा मरीजों की मदद की. इसी के साथ वो कोविड रिलीफ से जुड़े कार्यों में भी सक्रीय रहकर काम करती आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

