बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने निक जोनास के लिए लंदन में रखा Karwa Chauth का व्रत, फैंस के साथ साझा की दिल छू लेने वाली तस्वीरें (View Pics)

20 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया, और इसी खास मौके पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनास के लिए व्रत रखा. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन में मनाए गए करवा चौथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं.

Priyanka Chopra ने निक जोनास के लिए लंदन में रखा Karwa Chauth का व्रत, फैंस के साथ साझा की दिल छू लेने वाली तस्वीरें (View Pics)

Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया, और इसी खास मौके पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनास के लिए व्रत रखा. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन में मनाए गए करवा चौथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में प्रियंका ने लाल पारंपरिक पोशाक में एक अलग अंदाज में करवा चौथ मनाया. उन्होंने सिंदूर भी लगाया हुआ था, जिससे उनका पारंपरिक लुक और भी खूबसूरत लग रहा था. पहली तस्वीर में निक जोनास, प्रियंका का व्रत तुड़वाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा वीडियो कॉल के ज़रिए इस प्यारे लम्हे को देख रही हैं. Bollywood Celebs Karwa Chauth 2024: बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाया करवा चौथ, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय और अन्य ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (View Pics)

दूसरी तस्वीर में एक खास नोट दिखाई देता है, जबकि तीसरी तस्वीर में प्रियंका और निक की एक क्यूट सेल्फी है, जिसमें प्रियंका अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिस पर निक का नाम लिखा है. जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में 'सिटाडेल' सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीरें:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).