Priyanka Chopra-Nick Jonas सोमवार को करेंगे ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा, देखें ये Video
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने लेटेस्ट वीडियो से फैंस के मन में उत्साह और भी बढ़ा दिया है. ये दोनों ही 93वें अकादमी पुरस्कार के नॉमिनेशन की घोषणा सोमवार को करेंगे. फिलहाल ये कपल लंदन में है जहां ये एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं.
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने लेटेस्ट वीडियो से फैंस के मन में उत्साह और भी बढ़ा दिया है. ये दोनों ही 93वें अकादमी पुरस्कार के नॉमिनेशन (Oscar Nominations) की घोषणा सोमवार को करेंगे. फिलहाल ये कपल लंदन में है जहां ये एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आनेवाले सोमवार को वें दोनों ऑस्कर पुरस्कार के नॉमिनेशन की घोषणा करने वाले हैं.
प्रियंका और निक ने अपने लंदन होम पर शूट किये एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें बताओ कि हम ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा करने वाले हैं बिना ये बताये कि हम ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा करेंगे." टिकटोक पर वायरल ट्रेंड से प्रेरित होकर प्रियंका ने अपना ये मजेदार सेदियो शेयर किया है.
Hey @TheAcademy, any chance I can announce the Oscar nominations solo? 😂 Just kidding, love you @nickjonas! We are so excited to be announcing the #OscarNoms on Monday, March 15th at 5:19AM PDT! Watch it live on @TheAcademy's Twitter! pic.twitter.com/fB5yyEtWK6
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 11, 2021
पीछे खड़े निक जोनस प्रियंका के स्टाइल से ज्यादा खुश नजर नहीं आए और उन्हें कहते हैं कि उन्होंने ये बात सभी को बता दी है. इसके बाद प्रियंका ने अपना एक और वीडियो शेयर करते हुए पूछा, "अकादमी पुरस्कार, क्या ऐसा हो सकता है कि मैं ये नॉमिनेशन की घोषणा अकेले करूं? वैसे मजाक कर रही हूं. लव यू निक जोनस. हम ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा 15 मार्च सोमवार को सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर करेंगे PDT (पैसिफिक डे लाइव टाइम)."
बता दें कि इस वर्ष अकादमी पुरस्कार काफी देरी से आयोजित किया जा रहा है. आमतौर पर इसे फरवरी में आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार इसे 26 अप्रैल के लिए शेड्यूल किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

