बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने शादी में नहीं भेजा न्योता तो नाराज फैन ने ट्वीट पर की शिकायत, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब!

प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. प्रियंका अक्सर अपनी फिल्मों से लेकर अपने सामाजिक कार्यों को लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं.

Priyanka Chopra ने शादी में नहीं भेजा न्योता तो नाराज फैन ने ट्वीट पर की शिकायत, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब!
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. प्रियंका अक्सर अपनी फिल्मों से लेकर अपने सामाजिक कार्यों को लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं. फैंस भी उनके पोस्ट्स पर कमेंट्स करके उनसे बातचीत करते हैं. हाल ही में एक फैन ने प्रियंका को ट्वीट करके उनसे इस बात के लिए नाराजगी जताई कि उन्होंने उसे अपनी शादी पर आमंत्रित नहीं किया.

प्रियंका चोपड़ा को एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, "मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया? मैं उस दौरान जोधपुर में ही था." इसपर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, "मुझे माफ करना संतोष पटनायक. मैं आपको पहचानती नहीं शायद ये एक वजह हो सकती है."

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra की फिल्म साइना देखने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा, आज होगी रिलीज

गौरतलब है कि प्रियंका ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी. आज प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपने इंडियन रेस्टोरेंट की शुरुआत भी कर दी है. प्रियंका ने आज फोटोज पोस्ट करते हुए बताया कि उनके नए रेस्टोरेंट को लोगों के लिए खोल दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).