शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra को लगी चोट, फोटो आई सामने
प्रियंका ने बैक टू बैक दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका के माथे पर खून और चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके चेहरे पर रियल और फेक घाव के निशान हैं.
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक में नाम बदलने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन फैंस को अपना नया नया अवतार दिखाती रहती हैं. लेकिन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की है. जिसे देखने के बाद फैंस परेशान हो उठेंगे. दरअसल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग में बिजी है. जिसके सेट से वो अब तक कोई फोटो शेयर कर चुकी हैं. लेकिन अब उन्होंने जो लेटेस्ट फोटो शेयर की है. उसमें वह चोटिल नज़र आई हैं. प्रियंका ने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की है.
प्रियंका ने बैक टू बैक दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका के माथे पर खून और चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके चेहरे पर रियल और फेक घाव के निशान हैं. प्रियंका की स्टोरी में उन्होंने बताया कि उनके आइब्रो के बीचो बीच जो चोट लगी है वह असली है जबकि उनके गालों पर लगी चोट के निशान नकली है.
यह दरअसल प्रियंका को ये चोट एक इंटेंस फाइट सीन के दौरान लगा था. इस सीरीज में प्रियंका के साथ स्पाई के किरदार में हैं. जिसकी शूटिंग हो कई महीनों से लंदन में कर रही हैं. यह सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी. यह प्रियंका की पहली वेब सीरीज होगी जो ओटीटी पर रिलीज होगी. इस सीरीज को अवेंजर्स एंडगेम के रूसो ब्रदर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

