बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस संग शादी के बाद मना रहीं हैं अपनी पहली दिवाली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं. प्रिंयका ने निक के साथ वाली अपनी एक तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दिवाली की बधाई दी. इसी महीने, प्रियंका ने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ भी मनाया था.

प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस संग शादी के बाद मना रहीं हैं अपनी पहली दिवाली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर
प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं. प्रिंयका ने निक के साथ वाली अपनी एक तस्वीर के साथ अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दिवाली की बधाई दी. ये दोनों फिलहाल मैक्सिको पर छुट्टियां बिता रहे हैं और इस दौरान अपने करीबियों के साथ दिवाली के जश्न का आनंद भी उठा रहे हैं.

तस्वीर में प्रियंका एक येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ पहन रखा है. बालों में जुड़ा बनाए और बड़े गोल्डन ईयररिंग्स के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं जबकि निक तस्वीर में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Diwali 2019: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई बॉलीवुड सितारों ने फोटो शेयर कर फैंस को दी दीपावली की बधाई

इस प्यारी सी तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, "आप सभी को मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं." इसी महीने, प्रियंका ने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ भी मनाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2019 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).