बॉलीवुड

'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन के लिए एल्सा-ऐना को आवाज देंगी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा

डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फ्रोजन 2' के हिंदी संस्करण में एल्सा और ऐना को प्रियंका चोपड़ा जोनास और परिणीति चोपड़ा अपनी आवाज़ देंगी. इस फिल्म में पहली बार प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति साथ काम करेंगी. एक्ट्रेस ने कहा 'फ्रोजन 2' के लिए आवाज देना एक शानदार अवसर है. ऐना के किरदार को परिणीति आवाज देगी यह जानकार मेरी खुशी और बढ़ गयी.

'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्जन के लिए एल्सा-ऐना को आवाज देंगी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा
फ्रोजन 2 का पोस्टर और चोपड़ा जोनास-परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) के हिंदी संस्करण में एल्सा और ऐना को प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी आवाज़ देंगी. इस फिल्म में पहली बार प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति साथ काम करेंगी.

प्रियंका कहती, “मैं दृढ़ विचारों वाली एल्सा के किरदार से जुड़ाव महसूस करती हूं. 'फ्रोजन 2' के लिए आवाज देना एक शानदार अवसर है. ऐना के किरदार को परिणीति आवाज देगी यह जानकार मेरी खुशी और बढ़ गयी. हम दोनों ने कभी एकसाथ काम नहीं किया है. यह अनुभव मुझे पूरी जिंदगी याद रहेगा.”

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ को बताया खास, कहा- फिल्म की कहानी मेरे जिंदगी से जुड़ी हुई लगी

इस बारे में परिणीति ने कहा, “फ्रोजेन हमेशा से मेरी पसंदीदा फिल्म रही है और प्रियंका के साथ इस फिल्म में काम करना सोने पर सुहागा जैसा है.” डिज्नी इंडिया स्टूडियो एंटरटेनमेंट के प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने कहा कि फिल्म के हिंदी संस्करण में प्रियंका और परिणीति के साथ काम करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह वास्तविक जीवन की बहनों की केमिस्ट्री पर्दे पर लाना चाहते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).