Disney Layoffs: वॉल्ट डिज़्नी करीब 1,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, मार्केटिंग विभाग पर सबसे ज्यादा असर
वैश्विक बैंक HSBC भी आने वाले समय में नौकरी में कटौती पर विचार कर रहा है. कंपनी के सीईओ जॉर्ज एलहेडेरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए ऑपरेशंस को अधिक कुशल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल और बैक-ऑफिस से जुड़े नॉन-क्लाइंट रोल्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है.
Disney Layoffs: दुनिया की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी वॉल्ट डिज़्नी (Walt Disney) आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन छंटनियों का सबसे ज्यादा असर कंपनी के मार्केटिंग डिवीजन पर पड़ सकता है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला कंपनी के नए सीईओ जोश डी’अमारो के पद संभालने से पहले ही लिया गया था. बताया जा रहा है कि यह कटौती कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा होगी. वित्त वर्ष 2025 के अंत तक डिज़्नी में लगभग 2.31 लाख कर्मचारी कार्यरत थे. Netflix, Prime और Disney+ Hotstar फ्री में कैसे देखें? यहां देखें OTT Free Subscription के सॉलिड Plans
कंपनी के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर असद अयाज़ ‘प्रोजेक्ट इमैजिन’ के तहत मार्केटिंग ऑपरेशंस को एकीकृत करने और लागत घटाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने जनवरी से पूरे संगठन के मार्केटिंग ढांचे की जिम्मेदारी संभालनी शुरू की है.
Oracle और HSBC में भी छंटनी की खबर
इसी बीच, टेक दिग्गज Oracle ने भी वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है. कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें सुबह-सुबह ईमेल के जरिए नौकरी खत्म होने की जानकारी दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oracle लगभग 20,000 से 30,000 कर्मचारियों यानी करीब 18 प्रतिशत वर्कफोर्स को हटाने की योजना बना रही है.
वहीं, वैश्विक बैंक HSBC भी आने वाले समय में नौकरी में कटौती पर विचार कर रहा है. कंपनी के सीईओ जॉर्ज एलहेडेरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए ऑपरेशंस को अधिक कुशल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल और बैक-ऑफिस से जुड़े नॉन-क्लाइंट रोल्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है.
फिलहाल इन कंपनियों की ओर से आधिकारिक तौर पर सभी आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लगातार आ रही छंटनी की खबरें ग्लोबल जॉब मार्केट के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2026 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

