प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रिसेप्शन के वेन्यू पर पहुंचे, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
दिल्ली के ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अब आज मुंबई में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया है. मुंबई (Mumbai) के JW Marriot होटल में यह रिसेप्शन रखा गया है.
दिल्ली के ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अब आज मुंबई में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया है. मुंबई (Mumbai) के JW Marriot होटल में यह रिसेप्शन रखा गया है. रिसेप्शन का वेन्यू दुल्हन की तरह सज चुका है. प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा पहले ही रिसेप्शन के वेन्यू पर पहुंच गई थी. अब न्यूली वेड कपल प्रियंका और निक की भी एंट्री हो चुकी हैं. प्रियंका और निक एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं. कुछ ही देर में मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा.
जहां प्रियंका नीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निक भी सूट में बिल्कुल जेंटलमैन लग रहे हैं. आप भी देखियें प्रियंका और निक की ये खूबसूरत तस्वीरें :-
आपको बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को क्रिस्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से प्रियंका और निक शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में दोनों की शादी सम्पन्न हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

