Instagram Rich List 2020: इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल इकलौती बॉलीवुड एक्टर बनी प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के मिलते हैं इतने करोड़ रूपए
इंस्टाग्राम एप की रिच लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि यहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर कौन है. इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है.
Instagram Rich List 2020: इंस्टाग्राम एप की रिच लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि यहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर कौन है. इसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल है. बताया जा रहा है कि प्रियंका अकेली ऐसी बॉलीवुड स्टार हैं जिनका नाम इस साल इस लिस्ट में शामिल किया गया है. इस लिस्ट की इंस्टाग्राम के शेड्यूल टूल HopperHQ ने जारी किया है.
इसमें खुलासा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा यहां 28वें स्थान पर हैं. प्रियंका को प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के 2.16 करोड़ मिलते हैं. वैसे पिछले साल के मुकाबले देखा जाए तो यहां प्रियंका का पोजीशन घटा है. 2019 में वो इस सूचि में 19वें नंबर पर थी.
ये भी पढ़ें: Forbes Highest Paid Celebrities of 2020: अक्षय कुमार बने फोर्ब्स के इकलौते सबसे कमाऊ भारतीय एक्टर, फैंस ने ट्विटर पर मनाया जश्न
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शुमार है. विराट यहां 26वें स्थान पर मौजूद हैं. विराट अपने प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 2.21 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. गौरतलब है कि इस लिस्ट में सिर्फ प्रियंका और विराट का नाम शामिल है.
लिस्ट में हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) का नाम सबसे अव्वल स्थान पर मौजूद है. उनके अलावा यहां काइली जेनर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किम कार्दशियन, सेलेना गोमेज, एरियाना ग्रांडे, बियॉन्से नोल्स, जस्टिन बीबर, टेलर स्विफ्ट जैसे मशहूर कलाकारों के नाम भी मौजूद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

